Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
  • मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी
  • अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक ऋतू खंडूड़ी के आवास का घेराव
  • ओपनएआई के सहयोग से यूपीईएस बना ‘एआई-फर्स्ट’ कैंपस शिक्षण, सीखने, शोध और छात्र अनुभव को बदलने के लिए चैटजीपीटी एजु को अपनाया
  • मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर
  • मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को फरवरी और मार्च महीने की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर
  • पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान
  • क्या देश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पर्वतीय पर्यटन परिपथों का विकास करने का प्रस्ताव है?
  • पंचम चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर दीपलोक कॉलोनी में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन !
  • एमडी का निरीक्षण, लखवाड़ परियोजना में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
Tuesday, March 24
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home»राजनीति»नेता प्रतिपक्ष ने धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पर निशाना साधा228 किलो सोना लगाया तो 23 किलो सोने की रसीद क्यों दी? : यशपाल आर्या
राजनीति

नेता प्रतिपक्ष ने धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पर निशाना साधा228 किलो सोना लगाया तो 23 किलो सोने की रसीद क्यों दी? : यशपाल आर्या

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarSeptember 1, 2024No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

केदारनाथ गर्भगृह में सोना लगाने के प्रकरण की सीबीआई जाँच की मांग

         नेता प्रतिप़क्ष श्री यशपाल आर्य ने कहा कि, केदारनाथ के गर्भ ग्रह  में सोना लगाने के मामले में कांग्रेस ने नहीं बल्कि हमेशा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और उत्तराखण्ड सरकार ने झूठ बोलकर या गलत तथ्य रखकर भ्रम और संशय की स्थिति पैदा की है। इस मामले में किसी भी निष्कर्ष पर तभी पंहुचा जा सकता है जब सरकार इस मामले की जांच के लिए कथित रुप से गठित जांच समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करे। श्री यशपाल आर्य केदारनाथ गर्भ ग्रह में सोना लगाने के संबध में सतपाल महाराज के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। महाराज ने अपने बयान में कहा था कि, जब दान दाता ने 23 किलो की पर्ची कटवाई तो 228 किलो सोना कैसे गायब हुआ ?
श्री यशपाल आर्य ने कहा कि,  अक्टूबर 2022 में मंदिर के कपाट बंद होने से पहले जब सोना लगा तब प्रेस और मीडिया में व्यापक रुप से प्रचारित किया गया कि, 228 किलो सोना लगा है। उस समय सोना लगने की इन खबरों के साथ मंदिर समिति के अध्यक्ष जी का बयान भी लगता था या दिखाया जाता था। यदि 228 किलो सोना लगाने की खबर गलत थी तो मंदिर समिति या सरकार को तुरंत इस खबर का खण्डन करना चाहिए था। आर्य ने कहा कि उस समय प्रकाशित खबरों से पता चला था कि, मंदिर समिति के अध्यक्ष ने तब केन्द्रीय ग्रह मंत्री को पत्र भेजकर  कहा था कि इतनी अधिक मात्रा में सोना लगने के बाद केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा केन्द्रीय सुरक्षा बलों को दी जानी चाहिए। श्री आर्य ने कहा कि, मंदिर समिति या ग्रह मंत्री को वह पत्र सार्वजनिक करना चाहिए। 

नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने कहा कि, इस मामले में स्वयं मंदिर समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से घोटाले की आशंका व्यक्त करते हुए जांच की मांग की थी। मामला बढ़ने पर धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने स्वयं धर्मस्व सचिव को सोना लगाने के मामले की जाँच करने को आदेशित किया था। सतपाल महाराज ने 23 जून को ट्वीट कर अपने आदेश की जानकारी सार्वजनिक की थी। महाराज ने इस साल भी फिर कहा था कि, सोने के मामले में वे जल्दी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगें। सरकार या महाराज जी को बताना चाहिए कि, मंदिर समिति के सदस्यों की जांच की मांग और महाराज जी के जांच के आदेश का क्या हुआ ? महाराज को उस उच्च स्तरीय समिति की जांच सार्वजनिक करनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा रही रसीद की बात तो रसीद जारी करके मंदिर समिति ने स्वयं पर खुद ही प्रश्न खड़े कर दिए है। उन्होनें कहा कि, यह सर्वविदित तथ्य है कि, साल 2022 में केदारनाथ जी में सोना कपाट बंद होने से पहले अक्टूबर माह में लगा। साल 2022 में केदारनाथ जी के कपाट 26/27 अक्टूबर को हो गए थे तब तक गर्भ ग्रह में सोना लगने का कार्य पूरा हो गया था। कपाट बंद होने के बाद मंदिर में कोई भी प्रवेश नही कर सकता है।
इस सोने को केदारनाथ मंदिर उत्तराखण्ड पंहुचानें के लिए कम्पनी द्वारा जारी टैक्स इनवाइस महालक्ष्मी अम्बा ज्वैलर्स ने जारी किया है वह दिनांक 6 नवंबर 2022 की है। मंदिर समिति को साफ करना चाहिए कि, सोना लगने के बाद बिल जारी क्यों हुआ ? जिस रिसीव की बात महाराज जी कर रहे हैं वह 15 फरवरी 2023 की है। मंदिर समिति को बताना चाहिए कि, जो सोना परतों के रुप में केदारनाथ जी के मंदिर के गर्भ गृृह में अक्टूबर 2022 में लग चुका था उसे मंदिर समिति ने किस विधि से 3 महिने बाद तोला कर रिसीव किया था।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, मंदिर समिति उत्तराखण्ड सरकार का एक विभाग है जिसमें कोई भी कार्य मंदिर समिति के 1939 के एक्ट और उत्तराखण्ड सरकार की वित्तीय हस्तपुस्तिका के अनुसार करती है। जो इस मामले में नहीं हुए। उन्होंने कहा कि, सरकार या महाराज जी को मंदिर समिति की उस बैठक के कार्यवृत को जारी करना चाहिए जिसमें समिति द्वारा सर्वसम्मति के साथ सोना दान लेने का निर्णय लिया गया था और उस अधिकारी या कर्मचारियों की समिति का खुलासा करना चाहिए जिसकी देखरेख में सोने को परतों में बदला गया और फिर तांबे के ऊंपर कोटिंग कर लगाया गया।
श्री यशपाल आर्य ने कहा कि, सरकार या समिति ये कह कर अपने हाथ नहीं झाड़ सकती है कि, सोने को लाने और लगाने को काम कम्पनी ने किया है इसलिए उसे कुछ भी पता नहीं है। नियमों के अनुसार मंदिर समिति की हर स्तर पर जिम्मेदारी बनती थी जो निहित स्वार्थों के कारण मंदिर समिति ने नहीं निभायी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, मंदिर समिति द्वारा जारी सरीदों से यह प्रश्न उठता है कि, सोना लगने के लगभग 20 दिन बाद कम्पनी ने टैक्स इनवाइस क्यों जारी किया ? मंदिर समिति ने सोना लगने के 3 महिने बाद कैसे और किस विधि से लगे हुए सोने को रिसीव किया। रिसीव में सोने की गुणवत्ता जैसे कैरेट आदि का कहीं उल्लेख नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, 2022 से लेकर अब तक के घटनाक्रम से यह साफ होता है कि, केदारनाथ जी के मंदिर के गर्भ ग्रह में सोना लगाना एक बड़ा घोटाला है यह तब तक नहीं खुल सकता जब तक इसकी जांच सी0बी0आई0 और ई0डी0 न करे।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी

December 22, 2025
Read More

श्री दुष्यंत कुमार गौतम, जो भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव हैं, से शिष्टाचार भेंट की

October 31, 2025
Read More

युवा मुख्यमंत्री धामी से प्रेरित होकर युवाओं ने लगाई सरकार की योजनाओं पर मुहर

September 28, 2025
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 उत्तराखण्ड

आधुनिक आटोमेटेड पार्किंग से सुसज्जित हुआ अपना शहर दून; परेडग्रांड, तिब्बती मार्केट, जिला चिकित्सालय में…

Read More

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी

March 24, 2026

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक ऋतू खंडूड़ी के आवास का घेराव

March 24, 2026

ओपनएआई के सहयोग से यूपीईएस बना ‘एआई-फर्स्ट’ कैंपस शिक्षण, सीखने, शोध और छात्र अनुभव को बदलने के लिए चैटजीपीटी एजु को अपनाया

March 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी

March 24, 2026

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक ऋतू खंडूड़ी के आवास का घेराव

March 24, 2026
Most Popular

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.