Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी
  • अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक ऋतू खंडूड़ी के आवास का घेराव
  • ओपनएआई के सहयोग से यूपीईएस बना ‘एआई-फर्स्ट’ कैंपस शिक्षण, सीखने, शोध और छात्र अनुभव को बदलने के लिए चैटजीपीटी एजु को अपनाया
  • मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर
  • मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को फरवरी और मार्च महीने की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर
  • पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान
  • क्या देश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पर्वतीय पर्यटन परिपथों का विकास करने का प्रस्ताव है?
  • पंचम चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर दीपलोक कॉलोनी में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन !
  • एमडी का निरीक्षण, लखवाड़ परियोजना में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई
Tuesday, March 24
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नारसन से रुड़की तक निकालेंगे किसान सम्मान ट्रैक्टर यात्रा
उत्तराखण्ड

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नारसन से रुड़की तक निकालेंगे किसान सम्मान ट्रैक्टर यात्रा

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarOctober 14, 2023Updated:July 5, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

रुड़की-पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आगामी 16 अक्टूबर को नारसन से रुड़की तक  किसान सम्मान ट्रैक्टर यात्रा निकालेंगे। किसानों के गन्ना बकाया 100 करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक न होने से शुगर मिल व उत्तराखंड सरकार से नाराज़ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस किसान सम्मान ट्रैक्टर यात्रा 16 अक्टूबर को हरिद्वार जिले के गुरुकुल नारसन से रुड़की तक निकालने का निर्णय लिया है,वही इसी दिन सीतारागंज में यह यात्रा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में निकाली जाएगी,जिसमे प्रदेश के अनेक कांग्रेस और किसान नेता शामिल होंगे। हरिद्वार जिले की इस यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन व सभी कांग्रेस विधायक तथा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उक्त जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान दी।उन्होंने हरिद्वार जिले में डेंगू की विकराल स्थिति बताते हुए  सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया व कहा कि देहरादून तो अब स्मार्ट सिटी के बजाए डेंगू सिटी बन कर रह गया है।यही हालत हरिद्वार जिले की भी डेंगू को लेकर हो गई है।रुड़की में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा आज के समय में खेत और खेत वाला किसान दोनों सरकार की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं।यह मुद्दा कांग्रेस राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर पर निरंतर उठा रही है।उन्होंने कहा सरकार की उपेक्षा का बड़ा उदाहरण यह है कि गत दो माह से किसान रुड़की तहसील में धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार का कोई प्रतिनिधि  आज तक उनसे वार्ता के लिए नही आया।किसानों के बड़े प्रदर्शन भी यहां हुए ,वहीं कांग्रेस ने भी किसानों के लिए देहरादून में बड़ा प्रदर्शन किया। जिसमें प्रमुख पांच मांगे सरकार के सामने रखी गई थी, जिसमें हरिद्वार जिले में आई आपदा में किसानों को जो मुआवजा दिया है वह बहुत कम है और उस मुआवजे को कम से कम दस हजार रुपए बीघा किया जाना चाहिए।इसके साथ ही किसानों का छह माह का ब्याज ऋण माफ हो। वही गन्ने का खरीद मूल्य घोषित किया जाए जो कि कम से कम सवा चार सौ रुपए क्विंटल हो। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इकबालपुर शुगर मिल पर बकाया 100 करोड़ रुपये का भुगतान तुरंत किये जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान यात्रा के अंतर्गत 16 अक्टूबर को नारसन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस ट्रैक्टर यात्रा की शुरुआत की जाएगी।इस दौरान एक प्रतिनिधिमंडल धरनारत किसानों से भी मिलेगा। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं के अलावा किसान नेता भी मौजूद रहेंगे।यह यात्रा इसके बाद अलग अलग दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी जाएंगी।हरीश रावत ने आरोप लगाया कि डेंगू को लेकर सरकार के इंतजाम पूरी तरह फेल हो गए हैं। शासन और विभाग पूरी तरह लापरवाह है।उन्होंने आरोप लगाया कि डेंगू पीड़ितों की उपेक्षा की जा रही है। कोई टेस्टिंग व फॉगिंग नही हो रही है, अस्पतालों में बैड तक नही है। उन्होंने कहा जाति जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस सरकार पर दबाव डालेगी। क्योंकि जाति गत स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए यह देश के गरीब, मजदूरों और दलितो,पिछडो के हित में हैं। रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और आज युवा,महिला, किसान, व्यापारी,बुजुर्ग सभी वर्ग परेशान है।इस अवसर पर विधायक ममता राकेश, पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन,चौधरी तेजपाल सिंह खेड़ाजट, आदित्य राणा, यासिर अराफात, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह,सेठपाल परमार,ठाकुर वीरेंद्र सिंह,उदय सिंह पुंडीर, अय्याज अहमद,हंस राज सचदेवा ,ऋतु कंडियाल,सुधीर शांडिल्य, बेबी खन्ना, डॉ राकेश गौड़ आदि मौजूद रहे।इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि चौधरी के घर उनके पति के निधन पर सांत्वना देने गए।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी

March 24, 2026
Read More

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक ऋतू खंडूड़ी के आवास का घेराव

March 24, 2026
Read More

ओपनएआई के सहयोग से यूपीईएस बना ‘एआई-फर्स्ट’ कैंपस शिक्षण, सीखने, शोध और छात्र अनुभव को बदलने के लिए चैटजीपीटी एजु को अपनाया

March 24, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी

March 24, 2026 उत्तराखण्ड

देहरादून 24 मार्च 2026 उत्तराखंड में सहकारिता के माध्यम से बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को सशक्त…

Read More

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक ऋतू खंडूड़ी के आवास का घेराव

March 24, 2026

ओपनएआई के सहयोग से यूपीईएस बना ‘एआई-फर्स्ट’ कैंपस शिक्षण, सीखने, शोध और छात्र अनुभव को बदलने के लिए चैटजीपीटी एजु को अपनाया

March 24, 2026

मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर

March 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार, रेशम, साइलेज व सामूहिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी

March 24, 2026

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक ऋतू खंडूड़ी के आवास का घेराव

March 24, 2026

ओपनएआई के सहयोग से यूपीईएस बना ‘एआई-फर्स्ट’ कैंपस शिक्षण, सीखने, शोध और छात्र अनुभव को बदलने के लिए चैटजीपीटी एजु को अपनाया

March 24, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.