देहरादून 26 जुलाई। विश्वविद्यालय की शौर्य दिवार पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा सुश्री अंकिता जोशी बतौर मुख्य अतिथि जबकि कुलपति प्रो0 धर्मबुद्धि एवं उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा बतौर विशिष्ट उपस्थित थे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी व छात्र शौर्य दिवार पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की एन0सी0सी0 विंग व लाॅ काॅलेज देहरादून की विधिक सहायता केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के उपकुलपति डा0 राजेश बहुगुणा द्वारा कारगिल युद्ध की विरगाथा का वर्णन किया गया। उन्होनें कहा कि यह दिन कारगिल युद्ध के नायकों को सलाम करने और प्रसिद्ध कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में देश के 527 वीर जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और शहीद हुए।



