Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर
  • मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को फरवरी और मार्च महीने की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर
  • पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान
  • क्या देश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पर्वतीय पर्यटन परिपथों का विकास करने का प्रस्ताव है?
  • पंचम चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर दीपलोक कॉलोनी में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन !
  • एमडी का निरीक्षण, लखवाड़ परियोजना में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई
  • शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन
  • सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी
  • परेड ग्राउंड, देहरादून में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल”
Tuesday, March 24
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»उत्तराँचल प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट की घोषणा
उत्तराखण्ड

उत्तराँचल प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट की घोषणा

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarMarch 16, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

उत्तराँचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा व कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल ने की विशिष्ट अथिति के तौर पर शिरकत

देहरादून में मानव सेवा और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब लाईफ केयर पैथोलॉजी सेंटर द्वारा 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 210 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

नेेहरू कालोनी- 6 नंबर पुलिया के निकट स्थित लाइफ केयर पेथोलॉजी सेंटर और लाइफ केयर फाउंडेशन ने संयुक्त तौर पर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजक राजेश रावत ने कहा कि फाउंडेशन विगत 15 वर्षों से मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि शिविर का उदेश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। शिविर में रक्तदान करने के लिए शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। सुबह से ही रक्तदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया और इसे समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम बताया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का स्वागत कर उन्हें प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए।

*कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट उपस्थित रहे।* उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे आयोजन लोगों को जागरूक करते हैं और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लाईफ केयर पैथोलॉजी सेंटर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लगातार 15 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन करना अपने आप में बड़ी सामाजिक सेवा है।

*कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल* ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

*विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी देहरादून प्रमोद कुमार ने कहा कि* रक्तदान न केवल दूसरों के लिए जीवनदायी है बल्कि यह स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग भी समय-समय पर ऐसे सामाजिक अभियानों में भाग लेता है और आगे भी सहयोग करता रहेगा।

*कार्यक्रम में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं एमएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. रविंद्र बिष्ट* ने कहा कि अस्पतालों में कई बार रक्त की कमी के कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व पूर्व दर्जाधारी रविंद्र जुगरान, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी जोशी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, CIMS-UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी, कमली भट्ट (पार्षद नगर निगम देहरादून) और राजबीर सिंह बिष्ट (मेम्बर बार काउंसिल उत्तराखंड), जनसंपर्क अधिकारी दून मेडिकल कॉलेज सन्दीप राणा सहित कई गणमान्य लोग, पत्रकार व समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल को समाज के लिए बेहद जरूरी बताया।

रक्त संग्रहण की पूरी प्रक्रिया देहरादून कारगी चौक स्थित पल्स ब्लड सेंटर की टीम द्वारा की गई। टीम में दौरान डॉ. नितेश गुप्ता, प्रीति नेगी, अरबिंद डंगवाल, अमन और अनुज ने रक्त संग्रहण और चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया। टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त एकत्रित किया।

आयोजक राजेश रावत ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में पवन नौटियाल दुआरा सभी अतिथियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी सुनील सजवाण ने किया। उन्होंने कहा पूरे आयोजन में सेवा और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी और यह शिविर समाज में मानवता की मिसाल बनकर उभरा।

*पत्रकारों को जांचों में 50 प्रतिशत छूट*

कार्यक्रम के दौरान लाईफ केयर पैथोलॉजी सेंटर के निदेशक राजेश रावत ने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब से जुड़े सभी पत्रकारों को सेंटर में कराई जाने वाली विभिन्न पैथोलॉजी जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और वे दिन-रात समाज को जागरूक करने का कार्य करते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है। इस घोषणा पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लाईफ केयर पैथोलॉजी सेंटर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पहल पत्रकारों के लिए काफी सहायक साबित होगी और इससे उन्हें स्वास्थ्य जांच कराने में सुविधा मिलेगी।

*31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”*

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन लोगों को दिया गया, जो समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने, जरूरतमंदों की सहायता करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाने का कार्य कर रहे हैं। समारोह में अतिथियों ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार और समाजसेवी समाज की आँख और आवाज होते हैं, जो लोगों को जागरूक करने के साथ ही सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। राजेश रावत ने कहा कि ऐसे सम्मान का उद्देश्य समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देना और उन लोगों के कार्यों को पहचान देना है, जो निस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य कर रहे हैं। सम्मानित लोगों ने भी इस पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर

March 24, 2026
Read More

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को फरवरी और मार्च महीने की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर

March 24, 2026
Read More

पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान

March 24, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर

March 24, 2026 उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर” जनमानस को विधिवत समर्पित; मा0 मुख्यमत्रंी ने…

Read More

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को फरवरी और मार्च महीने की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर

March 24, 2026

पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान

March 24, 2026

क्या देश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पर्वतीय पर्यटन परिपथों का विकास करने का प्रस्ताव है?

March 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर

March 24, 2026

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को फरवरी और मार्च महीने की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर

March 24, 2026

पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान

March 24, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.