आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नवनियुक्त 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के साथ प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान नवचयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
यह नियुक्तियाँ प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगी।



