कांटे के मुकाबले में अशोक कुमार की जीत, महासचिव पद पर एक मत से विजय
देहरादून। आज दिनांक 27 दिसम्बर, 2025 को आई०टी० पार्क स्थित अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून में अर्थ एवं संख्या राजपत्रित सेवा संघ के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में महासचिव पद के लिए हुए रोचक एवं कांटे के मुकाबले में श्री अशोक कुमार ने मात्र एक मत से जीत दर्ज की।
चुनाव अधिकारी श्री राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महासचिव पद के लिए तीन उम्मीदवारों—श्री अशोक कुमार, श्री मनीष राणा एवं श्री श्वेतांक प्रताप सिंह—ने नामांकन किया था, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। मतदान में कुल 40 मत पड़े। मतगणना के बाद श्री अशोक कुमार को 17 मत, श्री मनीष राणा को 16 मत, जबकि श्री श्वेतांक प्रताप सिंह को 4 मत प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 3 मतपत्र अवैध पाए गए। इस प्रकार श्री अशोक कुमार ने एक मत के अंतर से महासचिव पद पर विजय प्राप्त की।
चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि संघ के अन्य पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई।



