कथा स्थल लगाया जा रहा है निशुल्क स्वास्थ्य शिविरकल प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक आयुष हॉस्पिटल देहरादून की तरफ से लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सभी प्रकार की दवाइयां भी की जाएगी वितरित गौ माता राष्ट्र माता अभियान के अग्रदूत पूज्य गोपाल मणि महाराज जी अपने प्रवचन में बता रहे हैं कि गौ माता व गंगा माता ने पृथ्वी पर आने हेतु दो शर्तें रखी है पहला हमें सदैव प्रतिष्ठा मिले, व दूसरा ज्ञान रूपी गंगा में अर्थात कथाओं में भी भक्तों के झुण्ड के झुण्ड ज्ञान रूपी महाकुम्भ में डुबकी लगाये, आज इस महाकुम्भ में देहरादून,पौड़ी, टिहरी,हरिद्वार,उत्तरकाशी आदि…
Author: Pahad ki Khabar
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज दिनांक 17 सितंबर 2024 को यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल में देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर परंपरानुसार भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया तथा विभिन्न यंत्रों एवं औजारों की भी पूजा की गई। भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मा जी का पुत्र तो माना ही गया है साथ ही उन्हें ब्रह्मांड का शिल्पी भी माना जाता है। इसीलिए ना केवल अभियंता एवं शिल्पियों द्वारा बल्कि अन्य क्षेत्र के पेशेवरों द्वारा भी वे सम्मान पूर्वक पूजे जाते हैं। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड में सामान नागरिक संहिता यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर से पहले यूसीसी को लागू कर दिया जाएगा। यूसीसी को लागू करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी आईटी सहित अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर इसे लागू करने की प्रक्रिया जारी है। सीएम धामी ने कड़े शब्दों में कहां की उत्तराखंड में डेमोग्राफिक बदलाव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूसीसी लागू करने से पहले सरकार हर पहलुओं पर विचार कर रही है ।…
बड़कोट। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि खूबसूरत सुतुड़ी- सरूताल बुग्याल क्षेत्र मे रोजगार का अहम जरिया बनेगा और देश दुनिया के मानचित्र पर उपस्थिति दर्ज करायेगा। चार दिवसीय सरूताल ट्रैक से लौटे मनवीर चौहान ने रविवार को बड़कोट में पत्रकारों के साथ इस ट्रैक मे यात्राके अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि सरनौल से सुतुड़ी -सरूताल ट्रैक अब ट्रैकर के लिए सुरक्षित और रोमांच भरा है। सरनौल सुतुडी सरुताल पर्यटन विकास समिति की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सरनौल सुतुडी सरूताल बुग्याल को दो सितम्बर से 30…
फुलवारी में एक जीवंत दिन पर, डॉ. कुसुम अंसल के प्रतिष्ठित उपन्यास ‘तापसी’ के इर्द-गिर्द एक दिलचस्प चर्चा हुई, जो भारतीय समाज में विधवाओं के जीवन पर एक मार्मिक प्रकाश डालती है। श्री अनिल रतूड़ी, सुधा थपलियाल, सुधा पांडेय और रुचि रयाल सहित साहित्यिक हस्तियों द्वारा आयोजित इस सभा ने अंसल की कथा में बुने गए गहन विषयों की खोज के लिए एक मंच प्रदान किया।*देहरादून निवासी एक प्रमुख लेखिका डॉ. कुसुम कंसल ने अपने जीवन के कई साल हाशिए पर पड़े समूहों द्वारा सामना किए जाने वाले सामाजिक मुद्दों का अध्ययन करने में समर्पित किए हैं। वृंदावन में उनके…
अरविंद केजरीवाल करीब 5 महीने बाद जेल से बाहर निकले। केजरीवाल का होम राज्य हरियाणा है। ऐसे में हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे जोर-शोर से मैदान में उतरी है। हालांकि हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हुआ है पार्टी अकेले ही राज्य में चुनाव मैदान में है। केजरीवाल की रिहाई पर आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा सच्चाई की जीत हुई है। वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, एक आरोपी जमानत पर बाहर आया है। ) हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी…
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने भारत के ‘बुजुर्गों’ के लिए 11 सितंबर को ‘आयुष्मान’ भारत योजना का बड़ा एलान किया। केंद्र की भाजपा सरकार की इस पहल का स्वागत तो किया जा सकता है लेकिन यह हेल्थ स्कीम 60 साल की आयु पूरे करने वाले ‘वरिष्ठ नागरिकों’ के लिए होती तो और बेहतर रहता और देश के करोड़ों लोगों को फायदा भी मिलता है। ‘सही मायने में भाजपा सरकार ने इस योजना में केवल बुजुर्गों को ध्यान में रखा, वरिष्ठ नागरिकों को नहीं।’ हमारे देश में 60 साल की आयु…
देहरादून— “जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों के विरुद्ध संवैधानिक अधिकार” पर आज एक पैनल चर्चा को देहरादून में स्थित दून लाइब्रेरी और रिसर्च सेंटर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया । यह चर्चा ‘उत्तराखंड आइडिया एक्सचेंज ऑन क्लाइमेट एंड कॉन्स्टिट्यूशन’ के हिस्से के रूप में आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम का आयोजन सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज (एसडीसी) फाउंडेशन के सहयोग से किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने एमके रंजीत सिंह बनाम भारत संघ (2024) के सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय और जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों के खिलाफ नागरिकों के मौलिक अधिकारों की मान्यता पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हर बार विदेश दौरे में उनके बयानों को लेकर भाजपा फ्रंटफुट पर आ जाती है। इस बार भी अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी के दिए गए बयानों के बाद भारत में राजनीति तेज है। राहुल गांधी के आरक्षण वाले बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी को साफ-साफ कह दूं कि जब तक भाजपा है तब तक न तो कोई आरक्षण खत्म कर सकता है और न ही कोई देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर सकता है। राहुल अभी अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर…
उत्तराखंड में लगातार हो रही तेज बारिश के बाद धामी सरकार एक्टिव मोड में आ गई है। राजधानी देहरादून में बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है। हरिद्वार बैराज से गंगा में पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर सभी जनपदों के हालात की समीक्षा की। उन्होंने मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर बारिश ज्यादा हो और…
