उत्तराखंड में आगामी आठ और नौ दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह आयोजन हमारे राज्य के लिए एक बड़ा अवसर है। इसके माध्यम से हमारे युवाओं को अपने घर के पास ही रोजगार मिलेगा।
Author: Pahad ki Khabar
काठगोदाम से नैनीताल 33 किमी की टू लेन सड़क के जल्द बनने की उम्मीद जगी है। जिले में 600 करोड़ लागत की अब तक की सबसे बड़ी योजना का आंगणन केंद्र सरकार को भेजा गया है। चारधाम की तर्ज पर बनाई जाने वाली यह सड़क एनएच की ओर बनाई जाएगी। इसके काम के लिए 24 महीने का समय रखा गया है। इसका मकसद नैनीताल क्षेत्र में अक्सर लगने वाले जाम की समस्या का समाधान और पर्यटकों को सहूलियत देना है। टू लेन सड़क की स्वीकृति मिल जाने के बाद वन भूमि हस्तांतरण और मुआवजा वितरण प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद…
भारत के इतिहास में दर्ज पेशावर कांड के नायक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली अक्टूबर 1969 को सात पर्वतीय जिलों में भ्रमण में थे। विश्वविद्यालय का आंदोलन शुरू हो गया था। स्थानीय लोगों ने गढ़वाली जी से निवेदन किया कि वह इस आंदोलन को अपने हाथ में लें। उन्होंने मसूरी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चंद्रभान गुप्ता और केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि पर्वतीय जनपदों में यदि दो विश्वविद्यालय नहीं बनाए जाते हैं तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इसका असर होना शुरू हुआ। अंजनीसैण से इस आंदोलन की अगुवाई करने के लिए स्वामी…
(53 साल के अभिनव कुमार 1996 बैच के आईपीएस हैं।अभिनव कुमार उत्तराखंड के 12वें डीजीपी के रूप में तैनात हुए हैं। आईपीएस अभिनव कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। उनकी छवि एक तेज तर्रार अधिकारी की है। उत्तराखंड गठन के बाद अभिनव कुमार यहां आ गए थे। यहां उन्होंने विभिन्न जिलों की कप्तानी भी संभाली। वह 2009 में डीआईजी और 2014 में आईजी बने। इससे पहले अभिनव कुमार हरिद्वार और देहरादून जैसे बड़े जिलों के पुलिस कप्तान रहे हैं। कुछ महीनों तक उन्होंने आईजी गढ़वाल के पद पर सेवा दी है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर…
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने सभी इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें डेस्टिनेशन उत्तराखंड और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का प्रचार-प्रसार 8-9 दिसंबर को देहरादून में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक होटल में आयोजित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी इंफ्लुएंसर्स का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में आप सबकी बड़ी भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से एक उभरता हुआ डेस्टिनेशन देश-दुनिया…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय, श्रीनगर के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह की सभी को शुभाकामना दी। उन्होंने हिमालय पुत्र स्वर्गीय हेमवती नन्दन बहुगुणा का स्मरण करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय उनकी विकासवादी सोच का परिणाम है। विश्वविद्यालय पिछले पांच दशकों से स्व. श्री बहुगुणा जी के विकास के सपने को साकार करने हेतु प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पचास वर्षों से विश्वविद्यालय अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहा है, इसी का परिणाम है कि 2009 में इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय…
महासंघ के महासचिव बीएम जुयाल ने कहा कि सात दिसंबर को दिल्ली में ईपीएस (कर्मचारी पेंशन योजना) को लेकर अखिल भारतीय स्तर पर बैठक आयोजित होनी है। जिसमें गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी भी उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि ईपीएफओ की ओर से निगम के कर्मचारियों को जो पेंशन दी जाती है वह नाममात्र की है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने कहा कि बैठक में अधिक से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से दिल्ली बैठक में शामिल होने की अपील की। इस दौरान बीएस रावत, अंकित केष्टवाल, सूर्यप्रकाश विश्वास, रमेश बिष्ट, एचसी बहुगुणा, संदीप मेवाड़,…
रुद्रपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक ने युवती और दो साथियों के साथ मिलकर अपने पिता को ब्लैकमैल कर तीन लाख रुपये वसूले। पिता को इंस्टाग्राम से बेटे की करतूत का पता चला। अब बेटे सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। एक युवक ने युवती और दो साथियों के साथ मिलकर अपने पिता को ब्लैकमैल कर तीन लाख रुपये वसूले। इंस्टाग्राम से जब पिता को बेटे की करतूत पता चली तो अवाक रह गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बेटे सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मुख्य…
जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र ईएनटी सर्जन और चेस्ट फिजिशियन के एक साथ अवकाश पर रहने से नाक, कान, गले और छाती संबंधी मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अवकाश पर होने से मरीज वापस चले गए। वहीं कुछ मरीज इलाज के लिए पांच किमी दूूर बेस अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां भी मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।जिला अस्पताल में मंगलवार को ईएनटी सर्जन और चेस्ट फिजिशियन के अवकाश पर होने के कारण इलाज के लिए आए मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि कुछ मरीजों ने पांच किमी…
सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन से फंसे कोटद्वार के बिशनपुर लालपानी निवासी गबर सिंह के बाहर निकल आने की सूचना के बाद परिजनों में खुशी की लहर है। मंगलवार रात को गबर सिंह की पत्नी ने जहां दिये जलाकर मिठाई बांटी। जसोदा देवी ने बताया कि सुरंग में फंसने की सूचना के बाद उनकी सांसें अटकी हुई थीं। हालांकि उनकी पति से रोजाना फोन पर बात हो रही थी, लेकिन फिर भी मन में एक डर सा बना हुआ था। पति के बाहर आने के बाद अब वह निश्चिंत हो गई हैं। वहीं बच्चों और पड़ोसियों ने पटाखे फोड़कर दिवाली…
