दानी-दाताओं के सहयोग से मंदिर को पांच क्विंटल फूलों से सजाया गया है। कपाट बंद होते ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर चल उत्सव डोली में विराजमान होकर मंदिर की परिक्रमा और अपने ताम्र पात्रों के निरीक्षण करते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वह पहले रात्रि प्रवास पर गौंडार गांव पहुंचेंगे। जहां पर ग्रामीणों द्वारा अपने आराध्य को सामूहिक अर्ध्य लगाया जाएगा। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बुधवार सुबह 8 बजे शुभ लग्न पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बीकेटीसी व हक-हकूकधारियों ने मंदिर के कपाट बंद…
Author: Pahad ki Khabar
महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को नैनीताल से पंतनगर स्थित एयरपोर्ट को रवाना हो गए। नैनीताल को अलविदा कहते वक्त भी धोनी के चेहरे पर विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की हार की टीस नजर आई। Nainital: चार दिनी नैनीताल प्रवास के बाद क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को नैनीताल से पंतनगर स्थित एयरपोर्ट को रवाना हो गए। नैनीताल को अलविदा कहते वक्त भी धोनी के चेहरे पर विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की हार की टीस नजर आई। यही कारण रहा कि जाते वक्त भी धोनी अपने प्रशंसकों से दूर ही रहे अलबत्ता होटल छोड़ने से पहले उन्होंने…
कैप्टन कूल धोनी चार दिन के लिए उत्तराखंड प्रवास पर आए थे। यहां छुट्टियां बिताने के बाद वह अपनी पत्नी साक्षी व बेटी जीवा के साथ वापस मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कंचन के कार्टून देखे तो उन्होंने अपने दोस्त को कंचन से बात करने को कहा। दोस्त ने भी कंचन को वीडियो कॉल कर दिया। कंचन ने बताया, धोनी ने करीब 12 मिनट तक उनसे व उनके परिवार से बात की। इस बीच उन्होंने उनके कार्टून किरदार लाटी के बारे में भी खूब बात की। ऑनलाइन ही कंचन ने उन्हें अपने बनाए कार्टून दिखा…
भारत 2003 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार का बदला चुकता करने में विफल रहा. टीम को इसी साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने हराया था जबकि 2015 विश्व कप सेमीफाइनल में भी इसी टीम ने उसे शिकस्त दी थी. Rohit Sharma: भारत के 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने हेड की 120 गेंद में चार छक्कों और 15 चौकों से 137 रन की पारी के अलावा मार्नस लाबुशेन (110 गेंद में नाबाद 58 रन, चार चौके) के साथ उनकी चौथे विकेट की 192 रन की साझेदारी से 43 ओवर…
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें मिचेल मार्श विश्व कप ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं. मिचेल मार्श विश्व कप ट्रॉफी के ऊपर दोनों पैर को रखे हुए हैं. मिचेल मार्श की यह तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने मार्श की आलोचना करते हुए लिखा, यह ट्रॉफी का अपमान है, इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त के लायक नहीं हैं. वहीं कुछ लोगों ने आईसीसी से मार्श पर इस व्यवहार के लिए कार्रवाई की मांग की है. (Australia) ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार आईसीसी वनडे…
केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को टनल के निरीक्षण के बाद कहा कि अब 6 विकल्पों पर काम चल रहा है और इस पूरे ऑपरेशन में दो से ढाई दिन का वक्त और लग सकता है. उत्तरकाशी में 12 नवंबर को दिवाली के दिन निर्माणाधीन सुरंग का सिलक्यारा की ओर से मुहाने से 270 मीटर अंदर करीब 30 मीटर का हिस्सा ढह गया था और तब से 41 श्रमिक उसके अंदर फंसे हुए हैं. उन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत अभियान चलाया जा रहा है. श्रमिकों के लिए ‘एस्केप पैसेज’ तैयार…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फोन कर उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फँसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक बचाव उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य की एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है।मुख्यमंत्री ने अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के…
सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिये चलाये जा रहे रेस्क्यू अभियान में सहयोग करने के भारत सरकार के आग्रह पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स भी सिलक्यारा पहुंच गए। अर्नोल्ड डिक्स इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एशोसिएशन (आईटीए) के अध्यक्ष है। उत्तराखंड सरकार के केंद्रीय संगठनों से रेस्क्यू अभियान में समन्वय के नोडल अधिकारी और सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, एनएचएआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद, निदेशक अंशु मनीष खलखो, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स के साथ विचार विमर्श कर रेस्क्यू अभियान की रणनीति पर चर्चा की। सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को…
श्रमिकों के परिजनों से समन्वय बनाने को तीन और अफसर भेजे उत्तरकाशीआवागमन, रहने, खाने और मोबाइल का खर्चा देगी सरकारआईएएस डॉ नीरज खैरवाल, एसडीएम शैलेन्द्र पहले से तैनातदूसरे राज्यों के अफसरों से साझा कर रहे बचाव कार्य की जानकारी CM Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने का काम तेजी से चल रहा है। इस दौरान यदि श्रमिकों के परिजन हाल जानने को आ रहे हैं तो उनका आवागमन, रहने-खाने का इंतजाम सरकार करेगी। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा दूसरे राज्य के अधिकारियों से…
मुख्यमंत्री ने टनल में जाकर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति को जाना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली : मुख्यमंत्री धामी। सुरंग में फंसे मजदूरों को जल्द सुरक्षित निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी। बचाव अभियान में जिस तरह की भी सामग्री और विशेषज्ञता की आवश्यकता होगी उसे सरकार शीघ्र उपलब्ध कराएगी : मुख्यमंत्री धामी। बचाव कार्यों के लिए सभी संभव विकल्पों पर विचार किया जा रहा हैः मुख्यमंत्री धामी।
