धनतेरस के लिए जिले का बाजार सजने लगा है। वाहन कारोबार भी उछाल मारने लगा है। कार, स्कूटी, बाईक की एडवांस बुकिंग होने लगी हैं, इससे व्यापारियों के चेहरे खिले हैं। जिले के प्रमुख शो रूम में 250 से अधिक कार, बाईक की एडवांस बुकिंग हुई है। दीपावली और धनतेरस के लिए जिले का बाजार सजने लगा है। वाहन कारोबार भी उछाल मारने लगा है। कार, स्कूटी, बाईक की एडवांस बुकिंग होने लगी हैं, इससे व्यापारियों के चेहरे खिले हैं। जिले के प्रमुख शो रूम में 250 से अधिक कार, बाईक की एडवांस बुकिंग हुई है। कारोबारियों के मुताबिक इस बार…
Author: Pahad ki Khabar
त्रिवेंद्र सरकार के समय प्रदेश में भागं की खेती को बढ़ावा देने की पहल शुरू की गई थीं। वर्तमान में ट्रायल के तौर पर देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, चमोली, अल्मोड़ा जिले में 36 किसानों को भांग की खेती के लिए आबकारी विभाग की ओर से लाइसेंस जारी किए गए। लेकिन अभी तक नीति को कैबिनेट से मंजूरी नहीं मिल पाई है। प्रदेश में भांग (इंडस्ट्रियल हैंप) की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए नीति फाइलों में घूम रही है। जिस कारण अभी तक व्यापक स्तर पर इसकी खेती शुरू नहीं हो पाई है। विशेषज्ञों के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में…
उत्तराखण्ड में आगामी 8-9 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु अहमदावाद में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में 50 से अधिक उद्योग समूहों के साथ 20 हज़ार करोड़ के एमओयू किए गए, जिसमें शीतल ग्रुप और कंपनी, रैंकर्स हॉस्पिटल, ज़िवाया वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड, एस्ट्रल पाइप्स, वारमोरा टाइल्स, गुजरात अंबुजा एमकेसी इंसा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और अमूल शामिल हैं। इसके अलावा कमोडिटी ट्रेडिंग, एडी मेहता लॉजिस्टिक्स, फ्रेंड्स एंड फ्रेंड्स ग्रुप ऑफ कंपनीज, पारेख वेंचर्स एलएलपी, वी मिलक इंटरप्राइजेज, आर्य ओशियन लॉजिस्टिक्स पार्क, हिंदुस्तान ऑयल इंडस्ट्रीज, सुपैक इंडस्ट्रीज, श्रीजी ग्रुप, एनबी ग्रुप,…
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंड वासी देश व विदेश में अपनी मेहनत एवं प्रतिभा के बल पर स्वयं के साथ प्रदेश को भी पहचान देने का कार्य कर रहे है। उन्होंने अहमदाबाद सहित गुजरात के अन्य शहरों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंड वासियों से अपने राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंड वासियों द्वारा उन्हें दिये गये ज्ञापन में उठाये गये विषयों के समाधान के संबंध में आवश्यक कार्यवाही एवं सहयोग का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंड वासियों से अपने बच्चों को अपनी बोली भाषा सिखाने पर भी ध्यान देने की…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिम और पूर्वी हिस्से को जोड़ने वाले प्रतिष्ठित अटल फुट ओवर ब्रिज का भ्रमण किया। उन्होंने इसे आधुनिक तकनीकि का बेजोड़ नमूना बताया, उन्होंने कहा कि यह पुल अपने सुंदर संरचना से साबरमती के सौंदर्य से भी पर्यटकों को आकर्षित कराता है। इसमें लोगों के आवागमन की भी बेहतर व्यवस्थायें की गई हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अटल ब्रिज के प्रोजेक्ट हेड श्री सुशांत से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने सचिव श्री विनय शंकर पांडे को उत्तराखंड में भी अटल ब्रिज की तर्ज पर ब्रिज बनाए जाने की…
गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया। इस दौरान उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की माँग पर अहमदाबाद में उत्तराखंड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग हेतु अनुरोध किया। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण हेतु आमंत्रित भी किया।
त्रिवेणीघाट और पूर्णानंद आस्था पथ को जोड़ने वाले वैली ब्रिज निर्माण के लिए शासन गंभीर नहीं है। वैली ब्रिज निर्माण के लिए सिंचाई विभाग की ओर से डीपीआर तैयार कर कई प्रस्ताव विभिन्न मदों में शासन को भेजे गए हैं। लेकिन इस पर शासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। ऋषिकेश के त्रिवेणीघाट और मुनि की रेती के पूर्णानंद आस्था पथ के बीच से चंद्रभागा नदी बहती है। जिससे देहरादून और टिहरी जनपद के गंगा तटों किनारे बनाए गए आस्था पथ एक दूसरे के कटे हुए हैं। इनको आपस में जोड़ने की मांग स्थानीय लोग लंबे समय…
भारत के प्रधानमंत्री के रूप में दुनिया का नक्शा बदलने में सफल रही इंदिरा गांधी अपने फौलादी इरादों के लिए विख्यात रही है। बड़े से बड़ा फैसला बेखौफ लेने वाली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर सन 1984 की सुबह उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। इंदिरा गांधी ने सन 1966 से सन 1977 के बीच लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद 1980 में दोबारा इस प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचीं थी, 31 अक्टूबर 1984 को पद पर रहते हुए ही उनकी हत्या हुई थी।उनके भीतर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी।…
चिन्यालीसौड़। अनोल मल्ली से बगोड़ी पुजारगांव व गोरुण पोखरी मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।सोमवार को बड़ी संख्या में अनोल मल्ली, बगोड़ी पुजारगांव के ग्रामीण भडेश्वर देवता के मंदिर परिसर में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से 11 किमी सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। कहा कि सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों…
कालाढूंगी तहसील क्षेत्र अंतर्गत गदगदिया रेंज में पड़ने वाले चकलुवा रामपुर नाले में अवैध खनन जोरों पर है। खनन माफिया रात को नाला खोद रहे हैं, जिसकी भनक पहरेदारों को नहीं लग रही है। या फिर पहरेदारों की मौन सहमति से यह खनन जोरों पर है। बता दें कि चकलुवा ग्रामीण क्षेत्र से रामपुर आदि गावों के लिए एक नाला है जो राजस्व विभाग के अंतर्गत आता है। बरसात में यह नाला अवैध खनन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में तबाही मचाता है। तब ग्रामीण प्रशासन और सरकार को कोसते नजर आते हैं, अब नाले में अवैध खनन होता देख आसपास…
