आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व और जन-जन के सहयोग से हमारी डबल इंजन सरकार वर्ष 2026 में भी सेवा, सुशासन और संवेदनशीलता के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है, विकास की धारा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, चाहे वह दूरस्थ पहाड़ का गांव हो या सीमांत क्षेत्र। युवा सशक्त हों, मातृशक्ति आत्मनिर्भर बने, पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन, कृषि और उद्योग को संतुलित गति मिले। इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।



