Dehradun Municipal Corporation के वार्ड संख्या–38 में माननीय पार्षद और सफाई कर्मचारी के बीच हुए विवाद के बाद पूरे शहर में घोषित कार्य बहिष्कार को आज महापौर नमामी बंसल की पहल पर समाप्त कर दिया गया।
महापौर Namami Bansal, नगर आयुक्त महोदया एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद कर्मचारी संघ ने कार्य बहिष्कार वापस लेने का निर्णय लिया।
बैठक में यह सहमति बनी कि होली पर्व और आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए नगर निगम के सभी वार्डों में पूर्ववत सफाई व्यवस्था संचालित की जाएगी, ताकि शहर में स्वच्छता बनी रहे।
हालांकि वार्ड संख्या–38 में विवाद के समाधान तक वहां कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
महापौर नमामी बंसल ने कहा कि शहर की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी पक्षों के सहयोग से शीघ्र ही शेष विवाद का भी समाधान किया जाएगा।



