पुष्कर सिंह धामी आज भिकियासैंण पहुंचकर विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल के भाई तथा भिकियासैंण के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे सतीश नैनवाल के पीपलपानी संस्कार में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सतीश नैनवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय सतीश नैनवाल सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक सक्रिय जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।



