77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास परिसर में गरिमा और सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित जनसमूह को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं भारतीय संविधान के निर्माताओं के अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को अपनाकर ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
जय हिंद 🇮🇳



