
खटीमा। गांधी फुटबॉल मैदान, लोहिया हेड ग्राउंड खटीमा में ओपन जिम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। Fit India Movement की भावना के अनुरूप स्थापित यह ओपन जिम युवाओं को नियमित व्यायाम, सक्रिय जीवनशैली और नशामुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बीच प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन थोड़ा समय अवश्य निकालना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने स्वास्तिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पहुँचकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी सहायक होते हैं। खेल गतिविधियाँ युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान कर सशक्त राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।



