भारतीय मूल की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्पना चावला महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल हैं और उन्होंने अपने परिश्रम व प्रतिभा से देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया।
उन्होंने कहा कि कल्पना चावला का जीवन देश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। अंतरिक्ष के रहस्यों को समझने में उनके द्वारा दिया गया योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान भी किया।



