सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत हुए MoU एवं उनकी ग्राउंडिंग की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को MoU और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही सभी बाधाओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत अब तक ₹1,06,953 करोड़ रुपये के MoU की ग्राउंडिंग सफलतापूर्वक हो चुकी है। यह उपलब्धि उत्तराखंड के औद्योगिक और आर्थिक भविष्य के लिए मील का पत्थर है, जो राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल, पारदर्शी और भरोसेमंद वातावरण को सशक्त रूप से प्रमाणित करती है।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों में निवेश हेतु अनुकूल वातावरण विकसित किया जाए साथ ही, सभी जनपदों में प्रत्येक माह “उद्योग मित्र समिति” की बैठक आयोजित कर उद्योगों से जुड़े मुद्दों का त्वरित समाधान और उद्योग-अनुकूल निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।



