आज मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी के साथ सम्मिलित होकर डॉ. जितेन ठाकुर जी को उत्तराखंड के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान “उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान” तथा डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र जी, श्री श्याम सिंह कुटौला जी, डॉ. प्रीतम सिंह जी, श्री केसर सिंह राय जी एवं श्री अताए साबिर अफजल मंगलौरी जी को “उत्तराखंड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार” से सम्मानित किया।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार हमारी स्थानीय बोली एवं भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है तथा भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लेखकों, कवियों, साहित्यकारों एवं शोधकर्ताओं को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Subodh Uniyal जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास जी, माननीय विधायक श्रीमती सविता हरबंस कपूर जी सहित बड़ी संख्या में विद्वान, लेखक, साहित्यकार, पत्रकार एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।



