कैंप कार्यालय में आज नंदा गौरा योजना के अंतर्गत प्रदेश की 33,251 लाभार्थी बालिकाओं के खातों में ₹145.93 करोड़ की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की प्रत्येक बेटी शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बने, यही सरकार का स्पष्ट संकल्प है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि राज्य के समग्र विकास की मजबूत नींव है। सरकार जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक बेटियों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर राज्य और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि बालिका कल्याण की दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है और भविष्य में भी बेटियों के हित में ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।




