देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल जीत या हार तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह हमें अनुशासन, एकजुटता और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में “फिट इंडिया” और “खेलो इंडिया” जैसे अभियानों के माध्यम से देशभर में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार भी “फिट उत्तराखंड” के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Khajan Dass एवं विधायक Umesh Sharma Kau सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



