पोखरी। प्रखंड के जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में सोमवार को वार्षिकोत्सव, विज्ञान गोष्ठी एवं सहायक अध्यापक मनवर रावत के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने दीप प्रज्वलित कर किया, जबकि समापन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं तथा हरिशंकर और गनियाला की महिला मंगल दल की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और सूर्य नमस्कार की आकर्षक प्रस्तुति दी, वहीं महिला मंगल दल की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों—‘गढ़ी लंका भीतर क्यांकि डाली होली’ और ‘दो गते बैशाख कोटेश्वर मेला’—पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं रहीं, जहां आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं की सक्रियता पर चर्चा होती नजर आई।
अपने संबोधन में विधायक लखपत सिंह बुटोला ने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर किताबों की ओर प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच और ज्ञान से ही बच्चे भविष्य में आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार मॉडलों की सराहना की।कार्यक्रम में सहायक अध्यापक मनवर रावत के 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्ति पर उन्हें सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने भी विद्यालय परिवार और ग्राम पंचायत हरिशंकर के सहयोग की सराहना करते हुए रावत को आदर्श शिक्षक बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की प्रधानाध्यापक उपेन्द्र सती ने मनवर रावत को एक समर्पित शिक्षक बताते हुए कहा कि उनकी सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी। वहीं, सेवानिवृत्त हो रहे मनवर रावत ने भावुक होकर विद्यालय परिवार, साथियों और ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रिंकी देवी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कुंवर सिंह चौधरी, देव बर्त्वाल, ठाकुर सिंह नेगी, इन्द्रप्रकाश रडवाल, श्रवण सती, भरत सिंह चौधरी, पुरुषोत्तम गेरोला, परशुराम मलेठा, जमन सिंह बर्त्वाल, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा, विष्णु प्रसाद चमोला, महावीर बासकड़ी, कल्याण सिंह चौधरी, सुमनलता सती, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज शाह, जिला मंत्री विक्रम गुसाईं, दिनेश नैनवाल सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक उपेन्द्र सती ने किया।



