देहरादून/पंतनगर। आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत, ऋषि-मुनियों की तपोस्थली देवभूमि उत्तराखंड के आगमन पर भारतीय सशस्त्र सेनाओं को आधुनिक सुदृढ़ता प्रदान करने वाले, माँ भारती के उपासक एवं देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh जी का पंतनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।
बताया जा रहा है कि अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान रक्षा मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।



