फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) ने Shri Krishna Chigullapally (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट) और Shri Ravindra Kumar Gaur (जनरल सेक्रेट्री) को National Traders Welfare Board (NTWB) का सदस्य बनाए जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है।

फेडरेशन ने इस अवसर पर Sunil J. Singhi, चेयरमैन, National Traders Welfare Board (NTWB) का हृदय से आभार प्रकट किया है कि उन्होंने संगठन के इन दोनों पदाधिकारियों को बोर्ड में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की।
Federation of All India Vyapar Mandal (FAIVM) ने यह भी कहा कि संगठन माननीय Narendra Modi के “वोकल फॉर लोकल” अभियान को मजबूत करने तथा भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने में पूर्ण भागीदारी निभाएगा।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) देश के 18 राज्यों में मध्यम, लघु और माइक्रो व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख गैर-सरकारी संगठन (Professional Association) है। यह संगठन सरकार और व्यापारियों के बीच सकारात्मक सामंजस्य स्थापित करने के साथ-साथ दोनों के हितों की रक्षा करने के लिए निरंतर कार्य करता रहा है।
CA राजेश्वर पैन्यूली
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM)



