
यह फुट ओवर ब्रिज स्थानीय हिमालयी स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो व्यस्त राजपुर रोड पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक मार्ग प्रदान करेगा। परिसर में विकसित घुड़सवारी क्षेत्र राष्ट्रपति अंगरक्षक बल (PBG) की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।
जो भी आगन्तुक राष्ट्रपति निकेतन या राष्ट्रपति उद्यान परिसर में पधारेंगे, उनके लिए यह पुल और घुड़सवारी क्षेत्र सुविधा, सुरक्षा और आकर्षण का नया अनुभव प्रदान करेंगे।



