परेड ग्राउंड, देहरादून में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी (से.नि.) की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित परेड में भारत की गौरवशाली परंपराओं, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा विकसित भारत के संकल्प की प्रेरणादायी झलक देखने को मिली।

समारोह के दौरान भव्य परेड एवं विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकियों के माध्यम से राज्य की सैन्य परंपरा, सांस्कृतिक वैभव तथा प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी उपलब्धियों का सजीव प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों एवं विभागीय अधिकारियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त परेड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्लाटूनों तथा उत्कृष्ट झांकियों को माननीय राज्यपाल जी के साथ प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।



