देहरादून। देहरादून स्थित आवास पर होली का पावन पर्व समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होली उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें लोकसंस्कृति की झलक साफ दिखाई दी।
होली के मधुर लोकगीतों ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के माध्यम से उत्सव में विशेष रंग भर दिए, जिससे माहौल भक्तिमय और आनंदमय हो उठा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामूहिकता और लोकसंस्कृति का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में पधारी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनकी गरिमामयी उपस्थिति और लोकगीतों की प्रस्तुति ने इस होली उत्सव को यादगार बना दिया।
अंत में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।




