आईआईटी बीएचयू तथा बीएचयू के बीच दीवार खड़ी करने की साजिश के खिलाफ एनएसयूआई बीएचयू ने आज छात्रसंघ भवन पर कुलपति का पुतला फूंका। साथ ही यह घोषणा भी कर दी कि बीएचयू के विभाजन की साजिश कभी भी सफल नहीं होगी। बीएचयू को विभाजित करने और आईआईटी बीएचयू तथा बीएचयू के बीच दीवार खड़ी करने की साजिश के खिलाफ एनएसयूआई बीएचयू ने आज छात्रसंघ भवन पर कुलपति का पुतला फूंका। साथ ही यह घोषणा भी कर दी कि बीएचयू के विभाजन की साजिश कभी भी सफल नहीं होगी। छात्रों ने कहा कि छेड़खानी की पीड़िता को न्याय देने के जगह प्रशासन में बड़े पदों पर बैठे कुछ लोगों ने अपना स्वार्थ साधने और अपनी विफलता पर पर्दा डालने के लिए दीवार खड़ी कर महामना के पुण्यभूमि के विभाजन की साजिश रची है और इसे बीएचयू कभी स्वीकार नहीं करेगा। छात्रसंघ भवन पर पुतला फूंक कर एनएसयूआई बीएचयू वहीं पर संकाय रोड जाम कर के धरने पर बैठ गई। लगभग 1 घंटे सड़क जाम रहने के बाद डिप्टी चीफ प्रॉक्टर ने आ कर छात्रों का मांगपत्र लिया और उसके बाद फैसला वापस लेने की चेतावनी देकर छात्र वहां से हटे। एनएसयूआई ने बताया कि यह विभाजनकारी फैसला वापस न होने तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा, छात्रा से छेड़खानी करने वालों को गिरफ्तार कर के ही उसे वास्तविक न्याय दिया जा सकता है, कैंपस में सभी चौराहों और सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा कर्मियों की मांग भी एनएसयूआई बीएचयू ने रखी। इस दौरान प्रज्ञा तिवारी, साक्षी उपाध्याय, नेहा, राजीव नयन, सुमन, शंभू, रिशांक शर्मा, जंग बहादुर, मुरारी, अभिषेक, आकाश, अभिषेक यादव, अतुल, रेहान, विवेक, नवनीत, हर्ष, दीपक शाह, चिरंतल पाल,प्रियदर्शन मीणा समेत कई दर्जन छात्र मौजूद रहें।



