आज देहरादून स्थित सेंट्रियो मल्टीप्लेक्स में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री श्री सतपाल महाराज जी, श्री गणेश जोशी जी, श्री सुबोध उनियाल जी, श्री डॉ. धन सिंह रावत जी और श्रीमती रीखा आर्य जी के साथ नई रिलीज़ हुई फिल्म “गोदान”देखी।

यह फिल्म ‘सुरभि’ नाम की गौ माता के माध्यम से आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण और भारतीय संस्कृति के समन्वय को प्रस्तुत करती है। फिल्म में पंचगव्य आधारित चिकित्सा, स्थायी जीवन शैली तथा गौ पालन के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे विषयों पर बनने वाली फिल्में भारतीय सिनेमा के रचनात्मक और सकारात्मक पक्ष को सशक्त बनाती हैं। उन्होंने फिल्म प्रेमियों से अपील की कि वे इस फिल्म को अपने परिवार के साथ अवश्य देखें।
इस अवसर पर प्रांत प्रचारक आदरणीय श्री शैलेन्द्र जी भाईसाहब, श्री अनिल गोयल जी, श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी, पार्टी पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।



