देहरादून। स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के 8वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री J. P. Nadda की गरिमामयी उपस्थिति में मेडिकल छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं तथा मेधावी विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, सशक्त और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना आज लाखों परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनकर उनके जीवन में विश्वास और संबल का संचार कर रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के उस कथन का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने बाबा केदार की पावन धरा से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। धामी ने कहा कि राज्य सरकार इस संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और सुनियोजित योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के समग्र, संतुलित एवं सतत विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt, लोकसभा सांसद Trivendra Singh Rawat, कैबिनेट मंत्री Dhan Singh Rawat तथा विधायक Brij Bhushan Gairola सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।



