
सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान से जुड़ते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने नैनीताल जनपद के समग्र विकास हेतु ₹147 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही ₹154 करोड़ की लागत से हल्द्वानी–काठगोदाम स्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना का भूमि पूजन भी किया।
एचपीवी टीकाकरण अभियान आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नारी सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति अटूट संकल्प का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, वे क्षेत्रीय प्रगति को नई दिशा देंगी। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में स्वस्थ और समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण हेतु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। प्रदेश में 51 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं तथा हल्द्वानी में राजकीय कैंसर संस्थान का निर्माण कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर माननीय सांसद Ajay Bhatt (अजय भट्ट), माननीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैरा, Sarita Arya (सरिता आर्या) तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



