दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल के मैच नंबर 16 (IPL 2024 Match Number 16) में कई प्रचंड रिकॉर्ड्स बन गए. वहीं एक ‘महारिकॉर्ड’ तो टूटते-टूटते बच गया. इस मैच में कोलकाता के सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी और आंद्रे रसेल ने अपने बल्ले से दिल्ली को बेदम कर दिया. वाइजैग (विशाखापत्तनम) के डॉ वाई एस राजशेखरा रेड्डी एसीए- वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों के भारी भरकम अंतर से हराया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऋषभ पंत की कप्तानी दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में रिकार्डों की झड़ी लग गई. बहरहाल इस मैच में KKR के लिए कई चीजें सुखद रहीं. 2022 के बाद से चार मैचों में दिल्ली के खिलाफ केकेआर की यह पहली जीत है.



