सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “जन-जन की सरकार—4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय, देहरादून द्वारा आयोजित ओपन बालक/बालिकाओं की जनपद स्तरीय हॉकी एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी एवं भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान श्री विशेष भृगुवंशी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री रविन्द्र भण्डारी, सहायक प्रशिक्षक श्री अमित कटारिया, बास्केटबॉल प्रशिक्षक श्री दिनेश असवाल तथा हॉकी प्रशिक्षक श्री विजय पाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
फाइनल मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे:
- बास्केटबॉल (बालिका वर्ग): परेड ग्राउंड क्लब ‘ए’ ने अमीषा क्लब को 37-18 से हराया।
- बास्केटबॉल (बालक वर्ग): गरूड़ा क्लब ने परेड ग्राउंड ‘ए’ को 44-38 से पराजित किया।
- हॉकी (बालिका वर्ग): स्टेडियम ट्रेनीज ने एमकेपी को 4-0 से हराया।
- हॉकी (बालक वर्ग): सेंट एग्नेस ने किशनपुर को 6-5 से शिकस्त दी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ खिलाड़ियों में उत्साह और खेल भावना का संचार देखने को मिला।



