“परम पूज्य महामंडलेश्वर Shri Hari Chetna Nand Ji Maharaj ने अपने दिव्य आशीषपूर्ण वचनों में कहा कि पूज्य Shri Mahant Devendra Das Ji Maharaj का जीवन लोककल्याण की अद्भुत तपस्या का प्रतीक है। उन्होंने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में जो अतुलनीय सेवाएँ प्रदान की हैं, वह केवल संस्थाएँ खड़ी करना नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक पवित्र यज्ञ है।
महाराज जी ने आगे कहा कि यह सब गुरु परंपरा की वही पावन धारा है जो सद्गुरु Guru Ram Rai Ji Maharaj के द्वारा स्थापित धर्मध्वजा के रूप में आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रही है। पूज्य श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज उसी दिव्य धर्मध्वजा के सच्चे वाहक हैं, जो गुरु महाराज की वाणी, सेवा और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुँचा रहे हैं।
उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के मंदिरों से ज्ञान की गंगा प्रवाहित हो रही है और चिकित्सा सेवा के माध्यम से असंख्य पीड़ित जनों को नया जीवन मिल रहा है। यह सब गुरु कृपा का ही दिव्य प्रकाश है, जो समाज को सेवा, संस्कार और मानवता की ओर निरंतर अग्रसर कर रहा है।”



