Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • स्वामी रामतीर्थ परिसर, बादशाही थौल टिहरी गढ़वाल में “मंथन” मंच बना शोधार्थियों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम
  • उत्तराखंड के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने किया राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर में “ऊर्जा” महोत्सव का शुभारंभ
  • बेटी के विवाह के लिए वर्ष 2014 में डीसीबी बैंक से लिया था सवा लाख का ऋण
  • ‘यूनिवर्सिटी फॉर टुमॉरो’ विज़न को मजबूती: UPES को ‘गोल्ड लीफ’ प्रमाणन, BEST सेंटर का शुभारंभ
  • पशुलोक बैराज में सी-प्लेन की ऐतिहासिक लैंडिंग, उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा नया पंख
  • आयुक्त का स्पष्ट संदेश- लंबित न रहे मामले, तुरंत करें कार्रवाई
  • हर्रावाला में भू-माफियाओं ने की सरकारी नहर क्षतिग्रस्त, डीएम ने बिठाई जांच; कार्यवाही के निर्देश
  • जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 76 समस्याएं की गई दर्ज
  • बद्रीनाथ यात्रा से पहले सड़क व्यवस्था बदहाल
  • जनता मिलन में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Wednesday, April 8
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » स्वामी रामतीर्थ परिसर, बादशाही थौल टिहरी गढ़वाल में “मंथन” मंच बना शोधार्थियों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम
उत्तराखण्ड

स्वामी रामतीर्थ परिसर, बादशाही थौल टिहरी गढ़वाल में “मंथन” मंच बना शोधार्थियों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarApril 7, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

टिहरी गढ़वाल। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर, बादशाही थौल में शोधार्थियों की पहल पर स्थापित अंतर्विषयी रचनात्मक मंच “मंथन” निरंतर अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज करा रहा है। शोधार्थियों के बौद्धिक, अकादमिक एवं रचनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए इस मंच की स्थापना आपसी विचार-विमर्श के पश्चात की गई थी।

“मंथन” मंच की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विषयों के शोधार्थियों के मध्य संवाद, विचार-विनिमय तथा आत्म-अभिव्यक्ति के लिए एक स्वतंत्र और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना है। वर्तमान समय में शोध केवल विषय-विशेष तक सीमित न रहकर बहुआयामी स्वरूप ग्रहण कर चुका है, ऐसे में यह मंच शोधार्थियों को अपने विचारों, ज्ञान एवं रचनात्मक प्रतिभा को निःसंकोच अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।
मंच के गठन के पीछे यह भी अनुभव रहा कि अनेक शोधार्थी अपनी अभिव्यक्ति को प्रस्तुत करने में संकोच करते हैं तथा उनके बीच नियमित संवाद का अभाव रहता है। “मंथन” इस कमी को दूर करते हुए “प्रतिस्पर्धा नहीं, सहभागिता” की भावना को विकसित करता है।
इस मंच के संरक्षक एवं मार्गदर्शक के रूप में स्वामी रामतीर्थ परिसर के निदेशक प्रो० ए० ए० बौडाई का संरक्षण प्राप्त है। वहीं मंच के संचालन हेतु शोधार्थियों द्वारा दायित्व निर्धारित किए गए हैं, जिनमें संयोजक धनेश्वर द्विवेदी (संस्कृत विभाग), सह-संयोजक सुनील कुमार (रक्षा, स्त्रातजिक एवं भू-राजनीतिक अध्ययन विभाग), समन्वयक यशिका राणा (गृह विज्ञान विभाग) तथा सह-समन्वयक मनोज सिंह (हिन्दी विभाग) प्रमुख हैं।

*कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न*

“मंथन” मंच का कार्यक्रम दिनांक 06 अप्रैल 2026 को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार से किया गया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक एवं सौम्य बन गया।
कार्यक्रम में संयोजक धनेश्वर द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि “मंथन” मंच शोधार्थियों के लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सतत बौद्धिक यात्रा है, जहाँ विचारों का आदान-प्रदान नए दृष्टिकोणों को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अंतर्विषयी संवाद अत्यंत आवश्यक है, और “मंथन” इसी आवश्यकता की पूर्ति करते हुए शोधार्थियों को आत्मविश्वासपूर्वक अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर सह-संयोजक सुनील कुमार ने कहा कि “मंथन” मंच शोधार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व-विकास का भी सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने बल दिया कि ऐसे आयोजनों से न केवल शैक्षणिक समझ का विस्तार होता है, बल्कि शोधार्थियों में संवाद, प्रस्तुतीकरण एवं समन्वय की क्षमता भी विकसित होती है।
समन्वयक यशिका राणा ने अपने वक्तव्य में कहा कि “मंथन” मंच विविध विषयों के शोधार्थियों को एक साझा मंच प्रदान कर उन्हें एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि यह मंच शोध को केवल पुस्तकालय तक सीमित न रखकर उसे व्यवहारिक एवं सामाजिक संदर्भों से जोड़ने का कार्य कर रहा है।
सह-समन्वयक मनोज सिंह ने कहा कि “मंथन” मंच ने अल्प समय में ही शोधार्थियों के बीच रचनात्मकता एवं साहित्यिक चेतना को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि यह मंच न केवल अकादमिक प्रस्तुति का अवसर देता है, बल्कि शोधार्थियों की सृजनात्मक अभिव्यक्ति, जैसे कविता, लेखन आदि, को भी समान महत्व प्रदान करता है। इसके पश्चात विभिन्न शोधार्थियों द्वारा साहित्यिक एवं अकादमिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
कार्यक्रम में शोधार्थिनी सृष्टि शर्मा ने “सामाजिक विज्ञान अनुसंधान में क्षेत्र कार्य का महत्व” इस विषय पर अपने फील्ड वर्क का अनुभव (पीपीटी) के माध्यम से सभी शोधार्थियों के साथ साझा किया।
संस्कृत विभाग के शोधार्थी द्विवेदी ने “भारतीय ज्ञान परंपरा में मानव मूल्य एवं नैतिक शिक्षा” इस विषय पर प्रभावशाली (पीपीटी) के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। वहीं शोधार्थिनी दिव्या काला एवं शोधार्थी मनोज सिंह ने अपनी स्वरचित कविताओं से वातावरण को साहित्यिक बना दिया।
शोधार्थी सुनील कुमार द्वारा “शैक्षणिक आयोजनों की शब्दावली: वे शब्द जिन्हें आपको जानना आवश्यक है” इस विषय पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रस्तुति (पीपीटी) के माध्यम से दी गई, जबकि सुधांशु सोनी ने अपने शोध से संबंधित मौलिक विचार प्रस्तुत किए। वहीं इस अवसर पर विभिन्न शोधार्थियों ने अपनी शोध-यात्रा के अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अंग्रेजी भाषा में समन्वयक यशिका राणा एवं हिन्दी भाषा में सह-समन्वयक मनोज सिंह ने किया तथा अंत में शोधार्थी द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का समापन शांति-पाठ के साथ किया गया।
इस अवसर पर धनेश्वर द्विवेदी, सुनील कुमार, यशिका राणा, मनोज सिंह, दिव्या काला, सृष्टि शर्मा, प्रियंका बिष्ट, सुधांशु सोनी, त्रिलोक नाथ, सोराम मैत्तई, वैशाली जोशी, रश्मि राणा आदि शोधार्थी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

उत्तराखंड के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने किया राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर में “ऊर्जा” महोत्सव का शुभारंभ

April 7, 2026
Read More

बेटी के विवाह के लिए वर्ष 2014 में डीसीबी बैंक से लिया था सवा लाख का ऋण

April 7, 2026
Read More

पशुलोक बैराज में सी-प्लेन की ऐतिहासिक लैंडिंग, उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा नया पंख

April 6, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

स्वामी रामतीर्थ परिसर, बादशाही थौल टिहरी गढ़वाल में “मंथन” मंच बना शोधार्थियों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम

April 7, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

स्वामी रामतीर्थ परिसर, बादशाही थौल टिहरी गढ़वाल में “मंथन” मंच बना शोधार्थियों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम

April 7, 2026 उत्तराखण्ड

टिहरी गढ़वाल। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर, बादशाही थौल में शोधार्थियों…

Read More

उत्तराखंड के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने किया राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर में “ऊर्जा” महोत्सव का शुभारंभ

April 7, 2026

बेटी के विवाह के लिए वर्ष 2014 में डीसीबी बैंक से लिया था सवा लाख का ऋण

April 7, 2026

‘यूनिवर्सिटी फॉर टुमॉरो’ विज़न को मजबूती: UPES को ‘गोल्ड लीफ’ प्रमाणन, BEST सेंटर का शुभारंभ

April 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

स्वामी रामतीर्थ परिसर, बादशाही थौल टिहरी गढ़वाल में “मंथन” मंच बना शोधार्थियों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम

April 7, 2026

उत्तराखंड के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने किया राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर में “ऊर्जा” महोत्सव का शुभारंभ

April 7, 2026

बेटी के विवाह के लिए वर्ष 2014 में डीसीबी बैंक से लिया था सवा लाख का ऋण

April 7, 2026
Most Popular

स्वामी रामतीर्थ परिसर, बादशाही थौल टिहरी गढ़वाल में “मंथन” मंच बना शोधार्थियों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम

April 7, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.