बैठक में सहकारिता के क्षेत्र में नाबार्ड के सहयोग से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए, भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत विचार–विमर्श किया गया।
साथ ही विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा में नवाचार, कौशल विकास और संस्थागत मजबूती के लिए नाबार्ड के सहयोग की संभावनाओं पर भी सार्थक चर्चा हुई।



