59264fda-4404-4a20-ade3-7af10bb0d5bf
5bae839b-d238-472f-8094-e02712d53ca6
देहरादून ।भाजपा प्रदेश कार्यलय में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रूचि भट्ट जी के निर्देश अनुसार प्रदेश महामंत्री श्रीमती हिमानी वैष्णव जी के द्वारा फुलदेई का कार्यक्रम मनाया गया।उत्तराखंड के बाल लोकपर्व ‘फूलदेई’ के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय का नजारा सांस्कृतिक उल्लास से भरा रहा। चैत्र मास की संक्रांति के साथ ही जैसे ही बसंत की दस्तक हुई, नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथों में रिंगाल की टोकरियाँ और उनमें सजे बुरांश, फ्योली व सरसों के पीले फूलों को लेकर कार्यालय की देहरी पर पहुँचे। बच्चों ने पहाड़ की परंपरा के अनुसार “फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…” गाकर सभी को लोक संस्कृति की मधुर अनुभूति कराई। प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजय कुमार ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की महिला मोर्चा कार्यलय सह प्रभारी श्रीमती बबली चौहान प्रदेश प्रवक्ता जानकी नोटियाल गढ़वाल संयोजक श्रीमती रेखा डंगवाल गढ़वाल सह संयोजक श्रीमती अर्चना बागड़ी और महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रही।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को गुड़, चावल और भेंट देकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।


