आज पौड़ी में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की!
अटल जी केवल एक महान राजनेता ही नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण को समर्पित एक युगपुरुष थे, जिनके विचार, आदर्श और ओजस्वी नेतृत्व सदैव देश को दिशा देते रहेंगे।
राष्ट्रसेवा, सुशासन और भारतीय मूल्यों के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।



