

यह पुरस्कार हमारे शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के समर्पण, परिश्रम और उत्कृष्ट योगदान का सम्मान है।
समारोह में प्रतिभाग कर यह अनुभव हुआ कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। ऐसे सम्मान कार्यक्रम निश्चित ही सभी को और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
शिक्षा जगत से जुड़े सभी सम्मानित पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।


