इस अवसर पर संस्था द्वारा सदाचार सभा, छात्र सभा, संस्कार सभा एवं सेवा विभाग के माध्यम से समाज में किए जा रहे सकारात्मक, रचनात्मक एवं संस्कारोन्मुख प्रयासों की जानकारी दी। विशेष रूप से महिलाओं में कर्तव्यबोध, नैतिकता, पारिवारिक संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में किए जा रहे कार्य उल्लेखनीय हैं।

निश्चित तौर पर इन प्रयासों से न केवल महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है बल्कि देवभूमि उत्तराखंड समेत देश की सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी ये प्रयास महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।



