
इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत किये जा रहे अभिनव प्रयासों एवं संस्कृत ग्रामों में ग्रामीणों को संस्कृत संभाषण के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के संवर्धन एवं सरंक्षण हेतु प्रदान किये जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी।

राज्यपाल ने उपरोक्त कार्यों हेतु सचिव की सराहना करने के साथ-साथ कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के अंतर्गत ‘मेरी योजना ‘ पुस्तक के अगले संस्करण पर कार्य करने हेतु भी निर्देशित किया।


