राजभवन, देहरादून में आज हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय द्वारा “स्वास्थ्य देखभाल में AI का प्रभावी उपयोग” विषय पर आयोजित सेमिनार में महामहिम राज्यपाल जी के साथ प्रतिभाग किया।

सेमिनार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, सटीक निदान, अनुसंधान एवं उपचार प्रणाली को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई, जो भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी उपयोग को लेकर राज्य सरकार प्रयासरत है ताकि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार हो और आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।



