टिहरी गढ़वाल जनपद के प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पट्टी थौलधार के रामगांव, बौर, बैरगणी एवं ज्यूंदासू ग्राम में ग्रामवासियों द्वारा श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में व्यासजी श्री गणेश रतूड़ी के श्रीमुख से श्रद्धालुओं ने देवी भागवत कथा का रसपान किया।

कथा के दौरान क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों की भी सहभागिता रही।
इस अवसर पर भाजपा उत्तराखण्ड के सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली भी उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।
उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।



