‘प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड ताड़ीखेत (अल्मोड़ा) की न्याय पंचायत जैनोली में लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर का औचक निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यसेवक स्टॉल पर नागरिकों से संवाद कर प्राप्त शिकायतों पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, जैनोली के जर्जर भवन को लेकर प्राप्त शिकायत पर विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार की घोषणा की। इन शिविरों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी सेवाएं आमजन तक उनके द्वार पर ही पहुंचे, ताकि समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक भाग-दौड़ से मुक्ति मिले।
इस दौरान माननीय विधायक श्री प्रमोद नैनवाल जी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।



