भारत के पूर्व राजनयिक विकास स्वरूप का कहना है कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ नजदीकियां बढ़ाकर रणनीतिक गलती की है क्योंकि पाकिस्तान रणनीतिक रूप से चीन के साथ है, अमेरिका और पाकिस्तान की बढ़ती गलबहियां इन दिनों चर्चा में है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पाकिस्तान प्रेम छिपा नहीं है. पाकिस्तान के साथ तेल समझौते से लेकर व्हाइट हाउस में आसिफ मुनीर के साथ डिनर करने तक दोनों के रिश्तें लगातार मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं. मुनीर का बीते दो महीनों में दो बार अमेरिका का दौरा इसका संकेत है. अब इस पूरे मामले पर भारत के पूर्व राजनयिक ने टिप्पणी की है.



