देश में इन दिनों मानसून सत्र चल रहा है। इसके साथ नए उपराष्ट्रपति का पदभार कौन संभालेगा सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के नेताओं की भी निगाहें लगी हुई है। वहीं चार दिन बाद जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद क्या कारण रहे, कोई नहीं समझ पा रहा है। धनखड़ के इस्तीफा को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। खैर यह तो राजनीति का विषय है ! अब आइए जानते हैं कि देश के अगले उपराष्ट्रपति कौन होंगे । धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद कई नेताओं के उपराष्ट्रपति बनने को लेकर नाम चर्चाओं में जारी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह का नाम ने उपराष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल है। इसी कड़ी में दो नाम और जुड़ गए हैं जो भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ वर्तमान में राज्यपाल की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इन दोनों राज्यपालों के नाम हैं ओम माथुर और थावरचंद गहलोत। यह दोनों ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की गुड लिस्ट में भी है। हालांकि यह भी सच है कि पीएम मोदी और शाह के युग को कोई समझ नहीं पाया है। हाल के वर्षों में भारतीय जनता पार्टी नए चेहरे को सामने लाकर ऐनमौके पर चौंकाती भी रही है। वहीं दूसरी ओर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के 3 दिनों के भीतर निर्वाचन आयोग ने इस पद के लिए चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। चुनाव की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। इस बीच, भाजपा इस पद के लिए अपनी विचारधारा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को उम्मीदवार बना सकती है। फिलहाल जिन नामों पर पार्टी में विचार चल रहा है, उनमें कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। अन्य नाम सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर का भी है। आयोग की तैयारियों के बीच भाजपा की कोशिश होगी कि इस पद का उम्मीदवार किसी अन्य सहयोगी को बनाने की जगह अपने उम्मीदवार का नाम तय कर उसके नाम पर सहयोगी दलों को राजी करे। उपराष्ट्रपति के लिए विपक्ष भी एक मजबूत कैंडिडेट उतारने की तैयारी कर चुका है। हालांकि अभी तक विपक्ष को उपराष्ट्रपति कौन होगा नाम घोषित नहीं किया है। उम्मीद की जानी चाहिए अगले कुछ दिनों में उपराष्ट्रपति का नाम सामने आ जाएगा। बता दें कि भारतीय संविधान में कार्यवाहक उपराष्ट्रपति का प्रविधान नहीं है। हालांकि, उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं, इसलिए वर्तमान उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह उनकी अनुपस्थिति में सदन की अध्यक्षता कर रहे हैं।



