कैम्प कार्यालय, देहरादून में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
अटल बिहारी वाजपेयी जी एक ऐसे राष्ट्रनायक थे, जिनमें कुशल प्रशासक, प्रभावशाली व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व का अद्भुत समन्वय दिखाई देता था। राष्ट्र निर्माण को नई दिशा देने वाले उनके विचार और मूल्य आज भी हमें मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
उन्हीं आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए हमारी सरकार पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध निर्णय और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को दृढ़ता से सिद्धि की ओर आगे बढ़ा रही है।



