आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025–26 देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर ले जाने वाला एक सशक्त और दूरगामी कदम है।
‘लोकल से ग्लोबल’ की सोच को आगे बढ़ाते हुए यह बजट समावेशी और संतुलित विकास का स्पष्ट संदेश देता है। यह बजट सुधारों से प्रदर्शन की ओर अग्रसर भारत की प्रगति को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में बजट में पर्वतीय क्षेत्रों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए युवा सशक्तिकरण, महिला उत्थान, आधारभूत संरचना के विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा स्वरोज़गार के अवसरों पर विशेष बल दिया गया है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करते हुए देश के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगा।



