Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, इसे जनआंदोलन बनाएं: जे.पी. नड्डा
  • 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • रिस्पना नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा एक व्यापक पर्यावरणीय मिशनः डीएम
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प
  • ल गुणवत्ता विश्लेषण एवं कौशल विकास पर यूकॉस्ट में राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • पेट में 15 किलो की गाँठ लेकर पहुँची महिला — सफल कैंसर सर्जरी से मिली नई ज़िंदगी
  • मानसून को लेकर सरकार अलर्ट, सतपाल महाराज ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • नई दिल्ली में विधायक प्रीतम सिंह पंवार का हुआ सम्मान
  • हरिद्वार से गूंजा ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प, 1.31 करोड़ लोगों ने अभियान में निभाई भागीदारी
Sunday, June 28
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » अंकिता भंडारी को मिला न्याय, माता-पिता कोर्ट से संतुष्ट नहीं
उत्तराखण्ड

अंकिता भंडारी को मिला न्याय, माता-पिता कोर्ट से संतुष्ट नहीं

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJune 1, 2025Updated:July 5, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

दो साल आठ महीने बाद आखिरकार वह दिन आ गया जब अंकिता भंडारी को न्याय मिला । 18 सितंबर साल 2022 की रात तीनों कातिलों ने 19 साल की बेटी अंकिता भंडारी को गंगा में धकेलकर हत्या कर दी थी । इस घटना ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर दिया था। अंकिता हत्याकांड के विरोध में लोगों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया और कई दिनों तक हत्यारों को कठोर सजा दिए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुए। यह मामला उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चा में बना रहा । तीनों गुनाहगार रसूखदार होने की वजह से अंकिता के परिवार को न्याय मिलना आसान नहीं था। दरअसल, एक रिजार्ट में काम करके अपने परिवार का सहारा बनी अंकिता की हत्या के बाद जांच का सिरा जिस दिशा में जा रहा था, उसमें तब यह लगा था कि आरोपी बच निकलेंगे? लेकिन माता-पिता ने भी बेटी अंकिता को न्याय दिलाने में हार नहीं मानी। आखिरकार शुक्रवार, 30 मई साल 2025 को कोटद्वार की सिविल कोर्ट से अंकिता को इंसाफ मिला। कोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को उम्रकैद की सजा सुनाई । कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी ने तीनों दोषियों पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने माना कि तीनों ने मिलकर हत्या कर शव छुपाया। सजा सुनाए जाने के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट से बाहर लाया गया और जेल भेज दिया गया। पुलकित भाजपा के पूर्व नेता विनोद आर्य का बेटा है। इस मामले के बाद विनोद आर्य को भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया था। यह फैसला उन परिवारों के लिए एक उम्मीद और राहत है, जिनकी बेटियां घरों से दूर पढ़ने या नौकरी करने निकलती हैं और अपने सपने साकार करना चाहती हैं। यह दुखद है कि आज जिस विकसित और आधुनिक समाज की बात होती है, वहां आज भी बेटियों को कई तरह की चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। हमारे समाज में बेटियों के लिए जोखिम का दायरा इतना बड़ा है कि कब धोखा देकर, बहला-फुसला कर या दबाव डाल कर या फिर धमका कर उनको शिकार बनाया जाएगा, इसका उन्हें अनुमान तक नहीं होता। कोर्ट का यह फैसला स्वागत योग्य है और एक सख्त संदेश भी है। आरोपी चाहे कितने भी रसूखदार क्यों न हो अदालत के शिकंजे से बच नहीं सकते हैं। हालांकि अंकिता के माता-पिता कोर्ट के इस फैसले से पूरी तरह से संतुष्ट नजर नहीं आए । वे कातिलों को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे हैं । अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि दोषियों को फांसी की सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वो इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे और दोषियों को फांसी दिलवाने की पूरी कोशिश करेंगे। अंकिता की मां सोनी भंडारी ने भी कोर्ट के फैसले को अधूरा न्याय बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनकी बेटी की हत्या की गई, उसके लिए उम्रकैद की सजा काफी नहीं है। बता दें कि अंकिता भंडारी की हत्या के इस मामले ने राज्यभर में लोगों को झकझोर दिया था और इसे लेकर कई दिनों तक जनआक्रोश भी देखने को मिला था। अंकिता भंडारी मर्डर केस में भले ही कोर्ट का फैसला आ गया हो लेकिन यह बात अभी तक सामने नहीं आई कि रिसॉर्ट में वो कौन वीआईपी आते थे, जिनकी स्पेशल सर्विस के लिए अंकिता की हत्या की गई। एसआईटी की जांच के बाद भी यह बात सामने नहीं आई।कोर्ट के फैसले को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया। डेढ़ कंपनी पीएसी के जवान और चार मजिस्ट्रेट को कोटद्वार में तैनात किया गया। कोर्ट परिसर के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई, जिसमें समूह में प्रवेश, नारेबाजी और प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
G20 Summit delhi hindi india news
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, इसे जनआंदोलन बनाएं: जे.पी. नड्डा

June 27, 2026
Read More

120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

June 27, 2026
Read More

रिस्पना नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा एक व्यापक पर्यावरणीय मिशनः डीएम

June 27, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, इसे जनआंदोलन बनाएं: जे.पी. नड्डा

June 27, 2026
Don't Miss
उत्तराखण्ड

अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, इसे जनआंदोलन बनाएं: जे.पी. नड्डा

June 27, 2026 उत्तराखण्ड

देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का…

Read More

120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

June 27, 2026

रिस्पना नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा एक व्यापक पर्यावरणीय मिशनः डीएम

June 27, 2026

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

June 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, इसे जनआंदोलन बनाएं: जे.पी. नड्डा

June 27, 2026

120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

June 27, 2026

रिस्पना नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा एक व्यापक पर्यावरणीय मिशनः डीएम

June 27, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.