किसान आंदोलन की आड़ में उपद्रवियों द्वारा शम्भू बॉर्डर पर जमकर उत्पात मचाया। अंबाला पुलिस के जवानों के ऊपर उपद्रवियों ने जमकर पत्थर फेंके, जिसमें करीब 25 जवान घायल हो गए। अंबाला पुलिस ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “किसान आंदोलन की आड में उपद्रवियों द्वारा शम्भू बैरियर पर मचाया जा रहा उत्पात । उपद्रवी पुलिस पर बार-बार कर रहे पत्थरबाजी पुलिस के 18 व पैरामिलट्री के 07 जवानो सहित कुल 25 जवान हुए घायल।”



