Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या
  • कैबिनेट मंत्री से शिष्टाचार भेंट, भगवान सेम मुखेम मंदिर का चित्र भेंट: सीए राजेश्वर पैन्यूली
  • रामनवमी पर एएसजी आई हॉस्पिटल का बड़ा सेवा कार्य, 150 लोगों की आंखों की जांच सूर्यकांत धस्माना बोले सेवा ही सच्ची आस्था, ऐसे शिविर समाज के लिए वरदान
  • रामनवमी पर मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन, CM पुष्कर सिंह धामी ने दिया नारी सम्मान का संदेश
  • राजपुर की वादियों में गूंजेगा माँ अंबिका का जयकारा, सिद्धपीठ में नवरात्रि पर भव्य जागरण व भंडारे का आयोजन
  • उत्तराखंड के निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी पहल: BOCW बोर्ड और CSC के बीच MoU पर हस्ताक्षर
  • कोटद्वार में पहली बार हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो 27 से, उद्योग विभाग की पहल, तीन दिन चलेंगे सेमिनार और प्रदर्शनी
  • मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ, एलाइंस एयर देहरादून– पिथौरागढ़ के बीच संचालित करेगा 42 सीटर विमान सेवा
  • कैंट विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मेयर सौरभ थपलियाल से की मुलाकात !
  • 04 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम कियान्वयन विभाग द्वारा मेरी योजना पुस्तकों, जिसमें राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का समावेश
Thursday, March 26
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » विपक्षीय सांसदों ने केंद्र सरकार पर फोन जासूसी करने के लगाए आरोप
राजनीति

विपक्षीय सांसदों ने केंद्र सरकार पर फोन जासूसी करने के लगाए आरोप

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarNovember 5, 2023No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

(कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी तृणमूल कांग्रेस की संसद महुआ मोइत्रा समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर फोन को हैक करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मोइत्रा ने यह भी कहा कि यह गतिविधि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, आप नेता राघव चड्ढा, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, कांग्रेस नेता शशि थरूर और पवन खेड़ा जैसे राजनेताओं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्टाफ के खिलाफ की जा रही है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि सरकार पर लगाए जा रहे आरोप बिल्कुल बेबुनियाद और गलत हैं, इन नेताओं को एप्पल से सफाई मांगनी चाहिए कि यह किस तरह का मैसेज है और कंपनी के जवाब से असंतुष्ट होने पर एफआईआर करवानी चाहिए। ) कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी, टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर फोन को हैक करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इसके बाद देश में सियासत गरमा गई है। विपक्षी नेताओं ने कहना कि उनके फोन पर मैसेज आया है, जिसमें लिखा है कि सरकार के हैकरों द्वारा उनके फोन को हैक किया जा रहा है। कुछ विपक्षी नेताओं ने इस सूचना को लेकर जानकारी भी साझा की है। संसद में नकदी के बदले नकदी मामले में लोकसभा आचार समिति की जांच का सामना कर रहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी आरोप लगाया है कि सरकार उनका फोन हैक करने की कोशिश कर रही है। आईफोन की चेतावनी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘एप्पल की तरफ से एक मैसेज और ईमेल मिला है, जिसमें मुझे चेतावनी दी गई है कि सरकार मेरे फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है। गृह मंत्रालय, अडानी और पीएमओ तुम्हारे डर को देखर मुझे दया आती है। मोइत्रा ने यह भी कहा कि यह गतिविधि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, आप नेता राघव चड्ढा, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, कांग्रेस नेता शशि थरूर और पवन खेड़ा जैसे राजनेताओं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्टाफ के खिलाफ की जा रही है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी आरोप लगाया कि सुबह सुबह उनके पास भी अलर्ट आया है। उन्होंने कहा कि मेरे फोन की जासूसी हो रही है। एप्पल ने मुझे अलर्ट किया है कि मैं सतर्क रहूं। कांग्रेस नेता शशि थरूर, पवन खेड़ा, आप सांसद राघव चड्‌ढा, शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, असदुद्दीन ओवैसी और सीपीआई (एम) के जनरल सेक्रेटरी सीताराम येचुरी ने भी यही दावा किया है। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि ये अलर्ट मेरे ऑफिस में सबको मिला है। कांग्रेस में लिस्ट बनी है। पवन खेड़ा, सुप्रिया, प्रियंका, इनके साथ भी ऐसा हुआ है। सरकार चाहे तो मेरा फोन ले ले, मुझे फर्क नहीं पड़ता। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कई विपक्षी नेताओं को उनके फोन निर्माता से प्राप्त चेतावनी ई-मेल की एक कॉपी दिखाई। इसमें कहा गया था कि ‘स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘पूरे विपक्ष के खिलाफ एप्पल का नोटिस आता है। यह मेरे कार्यालय में सभी लोगों को मिला है। कांग्रेस पार्टी में लिस्ट बनी हुई है, यह सारे किसी न किसी तरीके से इस मामले में शामिल हैं। आपका ध्यान कभी इधर, कभी उधर ले जाते हैं, आपके दिल में गुस्सा पैदा करते हैं और जब आपके अंदर नफरत आता है तब ये लोग इस देश का धन ले जाते हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी एप्पल मैसेज का हवाला दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया – एक एप्पल आईडी से प्राप्त हुआ, जिसे मैंने सत्यापित कर लिया है। प्रामाणिकता की पुष्टि की गई है। मेरे जैसे करदाताओं के खर्चों में अल्प-रोज़गार अधिकारियों को व्यस्त रखने में खुशी हुई! करने के लिए और कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है? वहीं राजद सांसद मनोज झा ने कहा, ‘सरकार कहे कि ये अलर्ट गलत है। ये क्या हो रहा है? आक्रामक राजनीति के तहत डिजिटल दुनिया बना रहे हैं? आप देखना चाहते हैं कि कौन किससे बात कर रहा है, क्या बात कर रहा है? सरकार की ओर से सफाई आनी चाहिए, इसके लिए एक मंत्रालय भी है वे क्या कर रही है। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने भी दावा किया है कि आईफोन की ओर से उन्हें फोन हैकिंग की चेतावनी मिली है। इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, आज सुबह-सुबह मुझे एप्पल से एक संबंधित सूचना मिली, जिसमें मुझे मेरे फोन पर संभावित राज्य-प्रायोजित स्पाइवेयर हमले के बारे में चेतावनी दी गई थी। अधिसूचना में कहा गया है कि, ‘यदि आपके डिवाइस के साथ किसी राज्य-प्रायोजित हमलावर ने छेड़छाड़ की है, तो वे आपके संवेदनशील डेटा, संचार, या यहां तक कि कैमरा और माइक्रोफोन तक दूरस्थ रूप से पहुंचने में सक्षम हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ये हमले मुझ पर एक व्यक्ति या एक विपक्षी दल के रूप में नहीं, बल्कि भारत के आम लोगों पर हैं। चूंकि यह केवल मेरे फोन या मेरे डेटा के बारे में नहीं है। हर भारतीय को चिंतित होने की जरूरत है, क्योंकि आज मैं हूं, कल यह आप हो सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि सरकार पर लगाए जा रहे आरोप बिल्कुल बेबुनियाद और गलत हैं, इन नेताओं को एप्पल से सफाई मांगनी चाहिए कि यह किस तरह का मैसेज है और कंपनी के जवाब से असंतुष्ट होने पर एफआईआर करवानी चाहिए। प्रसाद ने कहा कि इन नेताओं को एफआईआर करने से कौन रोक रहा है ? यह क्या मैसेज है और क्यों भेजा गया है, इसके बारे में तो एप्पल कंपनी ही सफाई दे सकती है ।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी

December 22, 2025
Read More

श्री दुष्यंत कुमार गौतम, जो भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव हैं, से शिष्टाचार भेंट की

October 31, 2025
Read More

युवा मुख्यमंत्री धामी से प्रेरित होकर युवाओं ने लगाई सरकार की योजनाओं पर मुहर

September 28, 2025
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या

March 26, 2026 उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा/सोमेश्वर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनपद अल्मोड़ा के भाटन्यालज्यूला स्थित देवी मंदिर में…

Read More

कैबिनेट मंत्री से शिष्टाचार भेंट, भगवान सेम मुखेम मंदिर का चित्र भेंट: सीए राजेश्वर पैन्यूली

March 26, 2026

रामनवमी पर एएसजी आई हॉस्पिटल का बड़ा सेवा कार्य, 150 लोगों की आंखों की जांच सूर्यकांत धस्माना बोले सेवा ही सच्ची आस्था, ऐसे शिविर समाज के लिए वरदान

March 26, 2026

रामनवमी पर मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन, CM पुष्कर सिंह धामी ने दिया नारी सम्मान का संदेश

March 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या

March 26, 2026

कैबिनेट मंत्री से शिष्टाचार भेंट, भगवान सेम मुखेम मंदिर का चित्र भेंट: सीए राजेश्वर पैन्यूली

March 26, 2026

रामनवमी पर एएसजी आई हॉस्पिटल का बड़ा सेवा कार्य, 150 लोगों की आंखों की जांच सूर्यकांत धस्माना बोले सेवा ही सच्ची आस्था, ऐसे शिविर समाज के लिए वरदान

March 26, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.